बिलासपुर

गांजा तस्करी : नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई….284 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। तोरवा थाना पुलिस और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 284 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे सहित सामान की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा का परिवहन होने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिनांक 18 जुलाई को तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगमल चौक पर सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार क्रमांक CG 04 OC 4577 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोका और मौके से दो संदिग्धों गजेन्द्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू 26 वर्ष निवासी मंडला (म.प्र.) और नयन कुमार 25 वर्ष निवासी सिवनी (म.प्र.) को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें से ब्राउन टेप में लिपटे 284 पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 284 किलो गांजा पाया गया।

इसके अतिरिक्त आरोपियों से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक आईफोन भी जब्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा वे ओडिशा से ला रहे थे और इसकी आपूर्ति किसी अन्य राज्य में की जानी थी। थाना तोरवा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 309/25 धारा 20(बी)(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अब इस मामले की एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है, साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और आर्थिक जांच भी की जाएगी।इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह सहित एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक अजरउद्दीन और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। इस सफल ऑपरेशन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना की है और उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला विमल गुटखा के लिए मां से मांगे पैसे..नहीं मिले तो पत्थर से सिर कुचलकर कर दी हत्या, डभरा में कलयुगी ब... अयोध्या का पंडित बताकर हैदर और वासिम ने व्यापारी को बनाया था शिकार... 2.5 लाख लेकर हो गए थे फरार, एक... ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना