क्राइम

मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को 12 घंटों तक किया परेशान, सच जानकर पुलिस के भी उड़े होश

डेस्क

यूं तो उसने बड़े ही शातिराना तरीके से मनगढ़ंत कहानी बनाई थी लेकिन जब हकीकत का सामना हुआ तो फिर अपने ही बनाए गड्ढे में युवक खुद गिर गया और उसकी पुराने पापों का घड़ा सबके सामने फूट गया। 2 दिन पहले रतनपुर क्षेत्र के लालपुर के जंगलों में चार सशस्त्र नकाबपोश युवकों द्वारा एक नाबालिग युवक के अपहरण किए जाने की बात उसके ही बड़े भाई भूपेंद्र साहू ने बताई थी। रोज की तरह मोहदा नवा गांव के रहने वाले दो भाई भूपेंद्र और सुपेद्र रतनपुर काम के लिए जा रहे थे । थोड़ी देर बाद भूपेंद्र घर लौट आया और उसने बताया कि लालपुर के जंगलों में चार नकाबपोश युवकों ने उन पर घात लगाकर हमला किया और छोटे भाई सुपेंद्र साहू को अपहरण कर ले गए ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक लालपुर के जंगलों का चप्पा चप्पा छान मारा पर उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। पुलिस को भी शक होने लगा था कि मामले के पीछे कुछ तो गड़बड़ है। लेकिन रात में अचानक अपहृत सुपेंद्र घर लौट आया तो घबराए परिजनों ने उससे पूछा कि कौन लोग उसे अपहरण कर ले गए थे ,तो वह खुद हैरान रह गया और उसने बताया कि ऐसा कुछ भी उसके साथ नहीं हुआ है। सुपेंद्र ने घरवालों को जानकारी दी कि बड़ा भाई भूपेंद्र उसे लालपुर चौक के पास छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया था। जिसके बाद वह गतौरी के सत्या साहू के यहां काम की तलाश में पहुंचा था और शाम तक वहीं बैठा था ।फिर गतौरी से दर्री पारा बायपास मार्ग होते हुए लिफ्ट लेकर अपने घर पहुंचा। छोटे बेटे के सही सलामत घर पहुंच जाने से राहत की सांस लेते हुए परिजनों ने पुलिस को भी सच्चाई से वाकिफ कराया तो पुलिस घर पहुंची तो देखा कि बड़ा भाई भूपेंद्र नशे में धुत है। पूछताछ में पता चला कि भूपेंद्र आदतन नशेड़ी और चोर है जो अपने नशे की आदत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरियां किया करता है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रतनपुर बेलगहना मार्ग के गहिला नाला के भय हरण हनुमान मंदिर की दानपेटी भी उसने चोरी की थी।

एक मोबाइल की चोरी करने के बात भी उसने मानी। यहां तक की नशे की लत पूरा करने उसने अपने पिता की मोटरसाइकिल भी बेच दी थी। नशेड़ी होने के कारण उस दिन काम पर नहीं जाने पर उसने अपने पिता को ऐसी मनगढ़ंत कहानी बता दी थी, लेकिन मामला यहां तक पहुंच जाएगा शायद उसने भी नहीं सोचा था। उसने तो मनगढ़ंत कहानी बनाने के दौरान सोचा था कि वह अपने पिता को झांसा देने में कामयाब हो जाएगा लेकिन उसे यह नहीं पता था कि इस कोशिश में वो खुद पुलिस के चंगुल में फंस जाएगा और उसके पुराने पाप इस तरह उजागर हो जाएंगे । अब पुलिस भूपेंद्र द्वारा किए गए चोरियों के मामले में जांच कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...