बिलासपुर

शासकीय राशन की कालाबाजारी का मामला, दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज….14 लाख रुपए से अधिक का राशन कर गया गबन

रमेश राजपूत

बिलासपुर- राष्ट्रीय आपदा के समय भी कुछ मतलबी अपना ही फायदा देख रहे है और दूसरों का हक छीनने से बाज नही आ रहे है, ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें गरीबों के हक पर दुकान संचालक ने डाका डाला है, गरीबो को वितरित करने वाले शासकीय राशन को खुद डंकार गया है, जब मामले की शिकायत हितग्राहियों ने की तो जांच में परत दर परत दुकान संचालक की मक्कारी सामने आने लगी और फिर खाद्य विभाग द्वारा आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया गया है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में संचालित राशन दुकान आई डी नं. 402004054 जो शासकीय उचित मुल्य की दुकान बेलमुंडी आईडी नं. 402004077 में सलंग्न है, उसके संचालक नरेन्द्र कौशिक को हितग्राहियों को वितरित करने अप्रैल और मई माह राशन आंबटित किया गया था, लेकिन दुकान संचालक नरेंद्र कौशिक ने केवल अप्रैल महीने का राशन वितरित किया और मई माह का राशन खुद डकार गया, मामले की शिकायत हुई जिसमें खाद्य विभाग के निरीक्षक मनोज बघेल ने पाया कि दुकान संचालक ने गड़बड़ी की है और आबंटित चांवल 529.91 क्विंटल, शक्कर, 17.30 क्विंटल, नमक 08.81 क्विंटल, मिट्टी तेल 566 लीटर कीमती 14,71,624 रुपए की अफरा तफरी की गई है।

वही जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आए की दुकान संचालक ने कुछ लोगों को राशन का विरतण किया और शेष हितग्राहियों को राशन समाप्त हो गया करके लौटा दिया गया। मामले में मिले तमाम साक्ष्य और गवाहों के आधार पर राशन दुकान में लाखों की अफरा तफरी होने पाया गया, जिसके आधार पर खाद्य विभाग के द्वारा आरोपी दुकान संचालक नरेंद्र कौशिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें हिर्री पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420, 406 सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...