बिलासपुर

शर्मनाक करतूत:- शराबी युवक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ की अपमान जनक हरकत..वीडियो वायरल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक शराबी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के साथ अपमान जनक हरकत करते हुए दुष्टता की सारी हदें पार कर दी है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, घटना 2 दिनों पूर्व की बताई जा रही है, जिसमें युवक नशे में प्रतिमा के पास पहुँचकर कर सिगरेट के छल्ले उड़ा रहा रहा है, प्रतिमा को भी सिगरेट पिला रहा है,

जहाँ नीचे खड़ा एक शख़्स वीडियो बनाकर उसको प्रोत्साहित कर रहा है। इस वीडियो में युवक का नाम भी लिया जा रहा है। सरकंडा सीपत चौक की इस घटना का वीडियो वायरल होते ही अब युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

नाबालिग की हुई पहचान…सरकंडा पुलिस ने किया तलब

वायरल वीडियो की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस सक्रिय हो गई और उसकी तलाश की जा रही थी, थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे एक युवक सीपत चौक में सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा के पास आपत्ति जनक हरकत करते दिखाई दे रहा है,,युवक को थाना सरकंडा लाया गया है,,युवक नाबालिग है उसके परिजनों को चेतावनी दी गई है, वही विडियो बनाने वाला युवक ने ही पुलिस को सूचना दिया है और साक्ष्य के रूप में उसने वीडियो बनाई है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...