बिलासपुर

पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत… निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोपों से गरमाया माहौल

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के एक निजी अस्पताल श्रीराम केयर में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर बवाल मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा करते हुए डॉक्टरों और प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले सरकंडा थाना में आरक्षक के रूप में पदस्थ था जिसको 28 अप्रैल को पथरी की शिकायत के चलते नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही थी। परिजनों के मुताबिक, ऑपरेशन सफल बताया गया और मरीज खतरे से बाहर था।

लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक आरक्षक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि समय रहते उचित उपचार और निगरानी नहीं की गई, जिससे हालत गंभीर होती चली गई। कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन आक्रोशित हो उठे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का कहना है कि इतने बड़े निजी अस्पताल में जहां आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों के दावे किए जाते हैं, वहां एक सामान्य पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हंगामे की सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण और शहरी सहित सिविल लाइन पुलिस और सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

पुलिस का कहना है कि आरक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और इस घटना को लेकर परिजनों के साथ ही पुलिस विभाग में शोक और आक्रोश व्याप्त है, जो मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...