बिलासपुर

बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने 28 अगस्त 2026 को धारा 144 लागू करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। प्रशासन के अनुसार 28 अगस्त की रात खपरगंज मोहल्ले में दो गुटों के बीच रंजिश को लेकर विवाद और झगड़ा हुआ था।स्थिति के हिंसक रूप लेने की आशंका तथा बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र होने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने और लोकमार्ग बाधित होने की संभावना को देखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशूल, खुकरी, सांग, बल्लम अथवा अन्य अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकल सकेगा। सरकारी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों तथा कुछ विशेष परिस्थितियों में निर्धारित अपवाद लागू रहेंगे।सिटी कोतवाली क्षेत्र में सभा, रैली, जुलूस, प्रदर्शन, धरना और हड़ताल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एक स्थान पर एक साथ चार से अधिक लोगों के समूह के रूप में एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि परिवार के सदस्यों का सामान्य आवागमन और बाजार में खरीदारी जैसे आकस्मिक कार्यों के लिए आने-जाने वालों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। सभा, रैली, जुलूस या धरना आयोजित करने से पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी बिलासपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ऐसे आयोजनों के दौरान सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने, मार्ग अवरुद्ध करने या आम नागरिकों में दहशत फैलाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...