बिलासपुर

विधायक के बंगले पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड

आलोक

शनिवार सुबह रिमझिम हो रही बारिश के बीच अचानक वेयरहाउस रोड स्थित बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के सरकारी आवास की चारदीवारी से लगा एक विशालकाय पेड़ उखड़ कर विधायक के बंगले पर गिर पड़ा। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का बिलासपुर दौरा था , इसलिए विधायक भी सुबह से वही व्यस्त थे। यही कारण है कि इस दिन उनसे मुलाकात करने लोग उनके सरकारी आवास नहीं पहुंचे थे। नहीं तो अक्सर हर दिन सुबह से ही यहां बड़ी संख्या में लोग उनका इंतजार करते हैं।

अगर उस दौरान यह हादसा हुआ होता तो फिर बड़ी दुर्घटना मुमकिन थी। सुबह-सुबह अचानक विधायक के सरकारी बंगले से सटा नीम का विशालकाय पेड़ चार दिवारी पर गिर पड़ा इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई अलबत्ता बाउंड्री वॉल की दीवार ढह गई । बताया जा रहा है कि उस वक्त विधायक शैलेश पांडे के सुरक्षा गार्ड वहीं मौजूद थे, जो पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। विडंबना यह है कि विधायक शैलेश पांडे ने कई मर्तबा डीएफओ संदीप बलगा और एसडीओ डी आर जायसवाल को असुरक्षित पेड़ की जानकारी देते हुए उसे काटने की सूचना दी थी, लेकिन वन विभाग निरीक्षण तक के लिए नहीं पहुंचा, जिस कारण शनिवार को हादसा हो गया।

विधायक सतीश पांडे ने वन विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताया है और कहां कि पेड़ के गिर जाने से बड़ा नुकसान भी मुमकिन था । अगर समय रहते उनकी बातों पर गौर किया जाता तो फिर यह दुर्घटना नहीं घटती।

error: Content is protected !!
Letest
ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह...