बिलासपुर

रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार ट्रेलर ने टाटा मैजिक को पीछे से मारी टक्कर…1 की मौत 2 की हालत गंभीर, रतनपुर हाइवे में हुई घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर से रतनपुर की ओर जा रही टाटा मैजिक को एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने पीछे से आकर ठोकर मार दी, जिससे टाटा मैजिक में सवार 3 महिला यात्रियों को गंभीर चोटें लगी है,

जिसमें से 1 महिला की मौत हो गई है वही 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 12 बजे के करीब 10 सवारी लेकर टाटा मैजिक क्रमांक CG 17 KP3261 रतनपुर की ओर जा रही थी,

तभी मदनपुर चौक के पास सवारी छोड़ने टाटा मैजिक के रुकते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG12 B J 4734 ने ठोकर मार दिया,

जिससे टाटा मैजिक में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें लगी, आनन फानन में डायल 112 की मदद से घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया जहाँ गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं को बिलासपुर रिफर किया गया, वही बाकी यात्रियों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया,

बिलासपुर रिफर किये गए 3 महिलाओं में से एक महिला की मौत होने की जानकारी मिली है वही 2 अन्य का उपचार गंभीर हालत में निजी अस्पताल में किया जा रहा है। मामले में रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...