बिलासपुर

बिलासपुर :- अब एंटी करप्शन ब्यूरो ने 8 हजार रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक को पकड़ा, मकान बनाने एनओसी के एवज में मांगी थी रिश्वत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो ने अब गौरेला नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरीक्षक को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, जो प्रार्थी से मकान बनाने के लिए भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग किया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविशंकर गुप्ता निवासी बेलगहना की आवासीय जमीन नगर पंचायत , गौरेला के अन्तर्गत स्थित है । प्रार्थी उक्त भूमि पर मकान बनाना चाहता था एवं इस हेतु उसे नगर पंचायत – गौरेला से भवन अनुज्ञा की आवश्यकता थी । प्रार्थी ने इस हेतु आरोपी अरविन्द गुप्ता , सहायक राजस्व निरीक्षक , नगर पंचायत गौरेला , जिला जी.पी.एम. से सम्पर्क किया तो आरोपी ने भवन अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रू रिश्वत की मांग की । प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था , अतः प्रार्थी ने इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में की । शिकायत का सत्यापन कराया गया, आरोपी ने प्रार्थी को 8,000 रू लेकर आज 28.05.2024 को व्यापार विहार , बिलासपुर में बुलाया, एन्टी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर आरोपी को प्रार्थी से 8,000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,