बिलासपुर

VIDEO:- बेलतरा महोत्सव का कथित वीडियो हो रहा वायरल… युवकों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चल रहे लात- घुसे और बेल्ट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगपुरा में आयोजित बेलतरा महोत्सव के दौरान युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट का कथित मामला सामने आया है। जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच अचानक विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात, मुक्कों और बेल्ट से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवकों को खुलेआम मारपीट करते देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि नगपुरा में तीन दिवसीय बेलतरा महोत्सव का आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि मारपीट की इस घटना को लेकर अब तक न तो वीडियो की पुष्टि हुई है और न ही थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि उन्हें न तो मारपीट की सूचना मिली है और न ही वायरल वीडियो की आधिकारिक जानकारी प्राप्त हुई है। मामला वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...