छत्तीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी से हवाई सेवा शुरू न होना केन्द्र सरकार की बिलासपुर के प्रति उदासीनता और भाजपा सांसद की निष्क्रियता का प्रतीक

पिछली भाजपा सरकार भी इस माँग के प्रति उदासीन रही। हवाई अड्डा बनाने के कार्य में भी लापरवाही एवं देरी की गई है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ राज्य के दूसरे नंबर का सबसे बड़े शहर बिलासपुर जिल से हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाने को लेकर बयान जारी करते हुए प्रदेष कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर भाजपा सांसद की निष्क्रियता के कारण चकरभाठा से हवाई सेवा आज तक शुरू नहीं हो पाया। माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद भी हवाई सेवा शुरू न होना यह बताता है कि केन्द्र सरकार बिलासपुर को लेकर कितने उदासीन है। बिलासपुर जिले में हवाई सेवा अति आवष्यक है, हवाई सेवा न होने के कारण औद्योगिक, व्यापारिक और शैक्षणिक क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। वहीं सैकड़ों की संख्या में रोज हवाई यात्रा करने वाली यात्री दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए रायपुर से रवाना होते हैं। यहाँ से हवाई सेवा प्रारंभ होगी तो सभी को सुविधा मिलेगी। बिलासपुर के लिए यह माँग बहुत पुरानी है, कल जिले के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने माँग उठाई है। कांग्रेस पार्टी उनके माँग का समर्थन करते हुये माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल से मिलकर हवाई सेवा बिलासपुर से प्रारंभ हो इसकी पहल करने का आग्रह करेगी। पिछली भाजपा सरकार भी इस माँग के प्रति उदासीन रही। हवाई अड्डा बनाने के कार्य में भी लापरवाही एवं देरी की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना