धर्म -कला-संस्कृति

अच्छी बारिश की कामना से रतनपुर में रुद्राभिषेक

डेस्क

पिछले सप्ताह हुई अच्छी बारिश के बावजूद सच्चाई यह है कि इस बार पूरे अंचल मैं सूखे की मार पड़ने वाली है। इस वर्ष बारिश नहीं के बराबर हुई है और सभी जलाशयों के पेट खाली है। इसलिए अब लोग धार्मिक अनुष्ठान कर अच्छी बारिश की कामना कर रहे हैं।

विश्वकल्याण और अच्छी बारिश की कामना के साथ रतनपुर के वेद रत्नेश्वर तालाब के पास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण समाज द्वारा रुद्राभिषेक किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में समाज के सदस्य पहुंचे और आयोजन में शामिल हुए। इस मौके पर रतनपुर के गणमान्य नागरिक भी रुद्राभिषेक करने पहुंचे। करैया पारा वेद रत्नेश्वर तालाब के पास स्थित शिव मंदिर की प्राचीन महिमा है। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण राजारत्न देव और उनकी पत्नी वेदवती की स्मृति में किया गया था ।
यहां सुबह 9:00 बजे से विशेष पूजा-अर्चना आरंभ हुई। इसके पश्चात सैकड़ों की संख्या में मौजूद सरयुपरिन ब्राहमण समाज के सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया । दोपहर में भगवान शिव की महाआरती की गई और इसके पश्चात उन्हें भोग लगाया गया। इस विशेष अवसर पर यहां भंडारे का भी आयोजन हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार