बिलासपुर

नेशनल हाईवे पर पुलिस की सक्रियता आई काम..आगजनी की बड़ी घटना टली, समय रहते कर लिया गया काबू, देखिए वीडियो

भुवनेश्वर बंजारे

(SGN)बिलासपुर – शुक्रवार को चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल न्यायधानी में बढ़ते अपराधो के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को पैदल पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं इसी बीच चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम थाना प्रभारी पैदल पेट्रोलिंग करने निकली थी।

जहां नो पार्किंग में खड़े ट्रक में अचानक धुआं उठने लगा एक ओर वहां मौजूद लोग उससे बचने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर चकरभाठा थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ट्रक से धुआं उठने की वजह जानने की कोशिश की गई, जहां पता चला कि ट्रक में अज्ञात कारणों की वजह से आग सुलग रही है जिस पर वहां मौजूद चकरभाठा पुलिस ने तुरंत ही आग को बुझाने के लिए प्रयास किया जिससे ट्रक में लगी आग भयावह रूप तो नहीं ले सका। वही तुरंत ही पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गए।

जिसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिलासपुर हाईवे में सीजी 12 एस 4551 कोयले से भरी ट्रक खड़ी थी जो गेवरा से मुदड़ा कोलवासरी जाने निकली थी जिसमें अचानक हुई आगजनी की घटना से बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। बहरहाल चकरभाठा पुलिस की सक्रियता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया जिसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,