छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

फिर हुआ बस्तर लहूलुहान ,नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत, हमले में 5 सुरक्षाकर्मी भी शहीद

दरभा घाटी में कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले के बाद यह ऐसी बड़ी वारदात है जिसमें किसी विधायक की जान गई है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई । उनके काफिले में शामिल 5 सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ शहीद हो गए । यह हमला दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र में श्याम गिरी के पास हुई। जहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। इस विस्फोट की चपेट में आकर बस्तर दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई । एक तरफ जहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया वहीं उसके बाद काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की । इस काफिले में दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी भी शामिल थे। शुरूआती दौर में विधायक भीमा मंडावी के लापता होने की खबर आई थी , लेकिन बाद में प्रशासन ने उनकी मौत की पुष्टि की।

नक्सलियों ने आईआईडी के जरिए विधायक के काफिले में शामिल गाड़ियों को निशाना बनाया। दरभा घाटी में कांग्रेसी नेताओं पर हुए नक्सली हमले के बाद यह ऐसी बड़ी वारदात है जिसमें किसी विधायक की जान गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार