बिलासपुर

ज्वेलरी दुकान संचालक से 18 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी…ग्राहक बनकर दिया झांसा, मामला दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जहां ज्वैलरी दुकान संचालक को ग्राहक बनकर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से 18 लाख 50 हजार कि धोखाधड़ी की है। जिसकी लिखित शिकायत
गोडपारा निवासी दीपक सोनी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। जहां प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि उस्लापुर निवासी अभिषेक तिवारी ने पूर्व में प्रार्थी कि दुकान दीपक ज्वेलर्स में समान खरीदा करता था। आरोपी गहनो की खरीदी के बाद उनका भुगतान चेक व नगद रूप से करता रहा है, समय बीतने के साथ ही आरोपी के द्वारा अपने अच्छे व्यवहार से प्रार्थी से घरेलू संबंध स्थापित कर लिया गया और गहने उधारी में लेकर बाद मे उसका किस्तो मे भुगतान किया करता था। इसी लेनदेन मे धीरे धीरे आरोपी के उपर बहुत सी रकम का बकाया बढ़ता गया। जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थी को यह सुझाव दिया गया कि उसका फ्लैट बिकाउ है। उसे आप ले लीजिए। जिसके झांसे में आकर प्रार्थी ने उसके फ्लैट को लेने हामी भर दी और 02.02.22 को इकरारनामा कर 5,50,000 रुपए आरोपी को दे दिया। जिसके बाद आरोपी अलग अलग बहाने से प्रार्थी से महज तीन महीनो में ही कुल 18,50,000 रुपए ले लिया। जिसके बाद प्रार्थी को पता चला की आरोपी का उक्त फ्लैट तो बैंक से फाइनेंस है। और किश्त नही पटाने के वजह से बैंक ने उसे नीलम कर दिया है। जिसके बाद प्रार्थी ने अपने द्वारा दी गई पूरी रकम वापस करने आरोपी पर दबाव बनाया। जहा एक बार फिर 16.01.23 को आरोपी ने अपने हाथ से स्टाम्प पेपर मे लिखकर और नोटरी कराकर 30.11.23 तक पूरी राशि भुगतान करने का वचन दिया था। जिसके बाद भी आरोपी द्वारा उक्त राशि का भुगतान नहीं किया गया। लिहाजा प्रार्थी ने मामले में एसपी ऑफिस में मामले की शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की। जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,