छत्तीसगढ़बिलासपुर

अमृत मिशन योजना के कार्य की जानकारी देने पहुंचे महापौर किशोर राय , सरकंडा में जल निकासी के भी दिए निर्देश

उन्होंने क्षेत्रवासियों के आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शनिवार की सुबह मेयर किशोर राय ने अरविंद नगर सरकंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अमृत मिशन योजन के कार्यों का जायजा लिया। इसी तरह पानी निकासी की समस्या को दूर करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।
अरविंद नगर सरकंडा के निवासियों द्वारा पानी निकासी की समस्या को लेकर मेयर किशोर राय से शिकायत की गई थी। इस पर मेयर किशोर राय ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों को नाले की सफाई सहित नाली निकासी समस्या को दूर करने निर्देशित किया। इसी तरह क्षेत्र में अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने सड़क के किनारे खुदाई का कार्य चल रहा है, जिसपर तय कार्ययोजना के तहत जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृत मिशन शासन की महती योजना है। इससे सभी घरों में पर्याप्त पानी मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कार्य के समस्त सुरक्षा के उपाए रखने और बेरिकेट्स आदि लगाकर ही कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के आवागमन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्याम साहू व निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न...