बिलासपुर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मोबाईल से अपलोड और शेयर करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार… दिल्ली एनसीआरबी ने की थी रिपोर्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मोबाईल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड और शेयर करने वाले एक आरोपी को कोनी पुलिस ने दिल्ली एनसीआरबी की रिपोर्ट के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ आई.टी.एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसारदिल्ली एन.सी.आर.बी. से प्राप्त साइबर टीप लाईन रिपोर्ट के संबंध में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल नंबर से दिनांक 21.01.2022 को 9.47 बजे फेसबुक के माध्यम से महिलाओं व बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो लोड कर अन्य व्यक्ति को शेयर कर दिया किया गया था, उक्त साईबर टीप लाईन एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त होने पर थाना कोनी में 67 बी आई.टी. एक्ट एवं पाक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत अपराध धारा पंजीबद्ध कर उक्त रजिस्टर्ड सिम धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि मोबाइल सिम को आरोपी अमित कुमार डहरिया पिता स्व.हरप्रसाद डहरिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम रमतला के द्वारा पिछले दो साल से अपने मोबाइल हैंडसेट रियलमी कंपनी में उपयोग कर रहा है, जो उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिससे मोबाईल को जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी सउनि भरतराठौर आरक्षक महादेव कुजूर, सूरज कुर्रे, रामायण सिह, विनित कोशले, जितेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

एनसीआरबी रख रही ऐसी गतिविधियों पर नजर…पुलिस ने भी किया अलर्ट

इंटरनेट और मोबाईल सेवाओ का दुरूपयोग करने वालो पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है, वही एनसीआरबी साइबर क्राइम के ऐसे मामलों की कड़ी निगरानी कर रही है, लिहाज़ा कोई भी इस तरह के अपराध में संलिप्त होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामले में जिला पुलिस बिलासपुर ने भी अपील की है कि किसी भी पोर्नसाइट पर जाकर महिला व बच्चो से संबंधित कोई भी पोर्न विडियो न देखे न ही किसी भी सोशल मिडिया पर उक्त अश्लील विडियो को शेयर करें।

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल