रायपुर

दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड…36.50 लाख रुपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भरोसे का किया कत्ल,

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर में दोस्ती के भरोसे को तोड़ते हुए लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गायब करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे ने 16 फरवरी 2026 को अपनी जमीन की खरीद के लिए गंगूराम यादव को टोकन राशि देने हेतु 36.50 लाख रुपये नकद लेकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ उनका मित्र नितिन सोनी भी मौजूद था। महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद पांडे रजिस्ट्री कार्यालय चले गए और कार की चाबी नितिन को सौंप दी। कुछ समय बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखी नगदी चोरी हो गई है। संदेह के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। पूछताछ के दौरान नितिन सोनी बार-बार बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस का शक गहरा गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की साजिश कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि नितिन भारी कर्ज में डूबा था और इसी कारण उसने अपने मित्र की रकम हड़पने की योजना बनाई। घटना के दिन उसने साथी को बुलाकर कार से नकदी निकलवाई और उसे दो लाख रुपये देने का वादा किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गबन की पूरी रकम 36.50 लाख रुपये बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत... काले कागज को केमिकल से नोट बनाने का झांसा...50 हजार की ठगी से पहले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार बिलासपुर:- मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार, मचा बवाल; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस "मासूम से हैवानियत! विरोध करने पर टांगी से जानलेवा हमला, खून से सनी टांगी सहित दरिंदा गिरफ्तार, भेजा...