छत्तीसगढ़बिलासपुर

रक्षा टीम कर रही छात्राओं को जागरुक किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों के लिए टीम ने दिया हेल्पलाइन नंबर

विपरीत परिस्थितियों से निपटने की प्रेरणा देते हुए रक्षा टीम महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया गया

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

महिलाओं, युवतियों ,खासकर छात्राओं के साथ घर से बाहर छेड़खानी और अन्य अपराध अक्सर घटते है ।हमेशा ऐसी प्रतिकूल परिस्थितियों में छात्राएं घबरा जाती है और इन हरकतों का प्रतिवाद नहीं करती। जिस वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते हैं ।इन्हीं गतिविधियों को रोकने के लिए रक्षा टीम का गठन किया गया है। पिछले दिनों पुलिस कप्तान ने रक्षा टीम का पुनर्गठन करते हुए उन्हें हिदायत दी थी कि टीम के सदस्य लगातार छात्राओं के बीच जाए और उन्हें आश्वस्त करें कि किसी भी मुसीबत के दौरान वह बेझिझक रक्षा टीम को फोन करें ।इसके लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ रक्षा टीम के सदस्यों को अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने कहा गया था। उसी का पालन करते हुए मंगलवार को रेलवे क्षेत्र के के उड़िया स्कूल ,आंध्र स्कूल की करीब 200 छात्राएं तोरवा थाने पहुंची जिन्हें विपरीत परिस्थितियों से निपटने की प्रेरणा देते हुए रक्षा टीम महिला हेल्पलाइन नंबर प्रदान किया गया और कहां गया कि उनके आसपास किसी भी अपराध के घटने पर वो हेल्पलाइन नंबर पर सूचित जरूर करें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,