बिलासपुर

घर-घर में चाकू-छुरी : 12 माह में 50 लोगों ने ऑनलाइन मंगवाएं चाकू, बिलासपुर पुलिस ने किया जब्त .

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – असली चाकू से शाॅर्ट फिल्म बनाकर वीडिया वायरल करना और घटित हो रहे चाकूबाजी की वारदात को देखते हुए पुलिस की नींद खुली और सक्रिय होकर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग कर चाकू मंगवाने वालों से उसके घर पहुंचकर चाकू बरामद किया है, ताकि ये लोग किसी घटना को अंजाम न दे सकें। इसके साथ ही पुलिस की इस कार्रवाई से ये पता चल गया की बिलासपुर जिले में भी चाकू के शौकीन है, जो ऑनलाइन खरीदी कर रहे हैं। एसीसीयू बिलासपुर द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट आदि के माध्यम से मंगाए गए चाकू के बारे में जानकारी एकत्रित कर कुल 50 नग चाकू जप्त किया गया है। और चाकू मंगवाने वालों को समझाइश दिए, ताकि दोबारा मंगवाए। एसीसीयू टीम द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से विगत 1 वर्ष में मंगाए गए चाकू के संबंध में जानकारी एकत्रित कर चाकू जप्त किया गया है, हालांकि सभी चाकू घरेलू उपयोग के लिए मंगाए गए थे, किंतु इसके दुरुपयोग किए जाने की संभावना भी बनी रहती है। जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर