क्राइम बिलासपुर

हाईकोर्ट चीफ़ जस्टिस की तस्वीर सोशल मीडिया में लगाकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार… मिजोरम से लेकर आई पुलिस

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-ऑनलाइन ठगी करने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की फोटो वाट्सअप प्रोफाइल पर लगाने वाले दो आरोपियों को बिलासपुर पुलिस ने मिजोरम की राजधानी आईजोल से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2022 को अज्ञात आरोपी उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल में लगाकर जिला न्यायालय सत्र न्यायाधीश अंबिकापुर को वाट्सअप मैसेज कर आरोपी ने ठगी का प्रयास किया। मामले में प्रोटोकाल अधिकारी संजीव सिन्हा ने थाना चकरभाठा में एफआईआर दर्ज कराया।

जिसके बाद मामले को बिलासपुर पुलिस ने जांच शुरू की साइबर टीम ने मोबाइल नंबर और वाट्सएप मैसेंजर की जानकारी गूगल के नोडल और वाट्सएप कंपनी से हासिल किया। छानबीन के दौरान पाया गया कि आरोपी ने 8837348541, 9612722801, 6033151630, 9366836743 का आईएमइआई नंबर 868348053978957, 868348053978965,867381045890437, 867381045890445 है। इस दौरान पाया गया कि आरोपियों का लोकेशन आईजोल मिजोरम है। बिलासपुर पुलिस ने बताया कि मिजोरम प्रदेश हिंदी अंग्रेजी भाषी नहीं है। इसके चलते आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सबसे पहले आइजोल में ही लोकल मुखबिर को तैयार किया गया।

इसके बाद आरोपियों की पतासाजी की गयी। लगातार 4 दिनों की रेकी के बाद सटीक लोकेशन पर टीम ने रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। पर्याप्त प्रमाण की पुष्टि के बाद आरोपियों को डूर्टलांग मिल 5 बांगकावन जिला आइजोल मिजोरम में विधिवत गिरफ्तार किया गया। जहा घटना में उपयोग किए गए दोनों मोबाइल और चारों सिम को लाल हमिंग सांगा और जोथान मोविया के कब्जे से बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को थाना चकरभाठा पुलिस ने ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास बिल्हा के सामने पेश किया गया। आइजोल की बिलासपुर से करीब 2000 किलोमीटर दूरी है। इसलिए मुख्य न्यायधीश जिला आइजोल से बिलासपुर पुलिस टीम ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...