बिलासपुर

बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार…शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के पर्स से अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा संगीत विद्यालय, भातखंडे के पास रहने वाली सरमीला गृहणी हैं। वह 27 अगस्त को राखी खरीदने के लिए बाजार आई थीं। उनके साथ उनकी छोटी बेटी करीना बोले भी थी। महिला अपने घर में रखे चांदी के पायल का जोड़ा, दो सोने के जेवर में करीब 14 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने का एक कान का टॉप्स और सोने की एक छोटी फुल्ली लेकर निकली थीं। महिला पहले सदर बाजार में इन जेवरों को बदलने के लिए गई थी। वहां उचित मोलभाव नहीं होने पर उन्होंने सभी जेवर अपने लेडीज छोटे पर्स में रख लिए और शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट में राखी खरीदने पहुंचीं। बाजार में उस समय काफी भीड़ थी। महिला करीब शाम 4:30 बजे राखी की खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें रखे सभी जेवर चोरी कर लिए। खरीदारी के बाद जब महिला ने पर्स देखा तो जेवर गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की और बाजार में लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी गए जेवरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता ने चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी