बिलासपुर

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर युवती को बदनाम करने का मामला, सिटी कोतवाली में FIR दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती को लगातार परेशान करने और सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 77 और 78 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है और वर्तमान में बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। इसी दौरान उसके गांव के एक युवक कृष्णा टेकाम से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी।

युवती द्वारा बातचीत सीमित करने के बाद आरोपी युवक उस पर लगातार बात करने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि 3 और 4 जनवरी को आरोपी ने कोचिंग से लौटते समय युवती का रास्ता रोककर बातचीत करने के लिए दबाव बनाया, जिससे वह भयभीत हो गई। इसके बाद 5 जनवरी को आरोपी ने युवती की बिना अनुमति ली गई तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की छवि को नुकसान पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी कृष्णा टेकाम के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...