पचपेड़ी

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, बाइक चालक युवक की मौत, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक की मौत हो गई वही सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:30 बजे के आसपास पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोरहाबोर मोड़ के पास जोंधरा की ओर से आ रही पुष्पराज बस क्र. CG 10 G 1281 ने पचपेड़ी की ओर से जोंधरा की ओर जा रही बाइक क्र CG 11 BP 2973 के चालक जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम रेमंड परसदा निवासी हरवंश यादव पिता केजू राम यादव उम्र 25 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मार दी

जिससे बाइक चालक हरवंश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल घायल हरवंश यादव को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में 108 एम्बुलेंस मिलने पर घायल को 108 में शिफ्ट किए जिसको मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत घायल युवक को मृत घोषित कर दिया वही पचपेड़ी पुलिस घटनाकारित पुष्पराज बस चिन्हांकित कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,