रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आक्रमण, 24 घंटे में 450 नए पॉजिटिव…3 की मौत, संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 450 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वही 3 मरीजों की सांसे थम गई है। 6 महीने बाद फिर से राज्य में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में गर्मी बढ़ने के साथ साथ कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों को इससे बचाव और रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कोरोना के संभावित मरीजों के सैंपल की जांच में तेजी लाने को कहा है। इसके अलावा कोविड अनुरूप व्यवहारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बता दे कोविड के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को बीजापुर जिले से 1, जांजगीर-चांपा से 3, नारायणपुर से 4 बलरामपुर से 4, सुकमा से 5, जशपुर से 5, कबीरधाम से 5, गरियाबंद से 5, कोरबा से 6, बालोद से दंतेवाड़ा से 10, रायगढ़ से 11, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 12,बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से 21, बेमेतरा से 25, सरगुजा से 25, कोंडागांव से 25, कोरिया से 26, दुर्ग से 26, कांकेर से 27, धमतरी से 28, राजनांदगांव से 29, बिलासपुर से 31, सूरजपुर से 36, रायपुर से 55 कोरोना संक्रमित पाए गए है। तो वही राजनांदगांव,रायपुर और बिलासपुर जिले से एक एक मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। जिनके साथ अब प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 10.40 प्रतिशत तक जा चुका है। जबकि प्रदेश में 1761 एक्टिव मरीज है। जो जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज