छत्तीसगढ़बिलासपुर

इस रविवार खास रही बिलासपुर की मॉर्निंग फिटनेस के लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड का अनूठा आयोजन

बिलासा माॅर्निंग” के पहले आयोजन में शहर के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमें बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं सभी शामिल रहीं

सत्याग्रह डेस्क

मौज-मस्ती के साथ फिटनेस की ट्रेनिंग देने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हर रविवार को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम “बिलासा माॅर्निंग ” का स्वामी विवेकानंद उद्यान में शानदार आगाज़ 12 मई को हुआ। इस आयोजन का शहरवासियों ने भरपूर आनंद उठाया और जमकर एक्सरसाइज भी किए।
शहरवासियों को स्मार्ट गतिविधियों में सहभागी बनाने के उद्देश्य से निगम कमिश्नर एवं एमडी प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर “बिलासा माॅर्निंग “कार्यक्रम स्मार्ट सिटी द्वारा हर रविवार को आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया है।

जिसके तहत आज इसकी शुरूआत सुबह 05.30 बजे स्वामी विवेकानंद उद्यान में की गई,जिसमें पहले सत्र में योग का कार्यक्रम किया गया.जिसमें योगा की ट्रेनिंग देने विशेष रूप से योगा टीचर अनीता दुआ उपस्थित रहीं । श्रीमती दुआ के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने योग किया। उसके बाद दूसरे सत्र में “90 डिग्री” जुंबा समूह के अभिनव के साथ लोगों ने जुंबा डांसिंग एक्सरसाइज किया। गाने-बजाने के साथ मस्ती से सराबोर इस आयोजन का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। शुरूआत में दो कार्यक्रम से शुरू होने वाले “बिलासा माॅर्निंग “को भविष्य में और बड़े स्तर में किया जाएगा जिसके लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

बिलासा माॅर्निंग ” के साथ शानदार रही सुबह की शुरूआत

“बिलासा माॅर्निंग ” के पहले आयोजन ने उपस्थिति सभी लोगों के मन को मोह लिया.खुद को तंदरूस्त रखने रोजाना उद्यान आने वाले लोगों ने कहा कि “बिलासा माॅर्निंग” एक बेहतरीन आयोजन है,महानगरों की तर्ज पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम से निश्चित तौर पर शहरवासियों को लाभ मिलेगा।

सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया


” ‎बिलासा माॅर्निंग” के पहले आयोजन में शहर के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमें बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं सभी शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...