अवर्गीकृत

तालाब में डूबने से फिर गई युवक की जान

डेस्क

ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए आज भी ग्रामीण तालाबों पर निर्भर है। बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाबों में नहाने जाते हैं लेकिन बचपन से ऐसा नियमित करने की वजह से उन्हें तैरना आता है और डूबने के मामले कभी-कभार ही सामने आते हैं । लेकिन फिर भी तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खैरी निवासी 20 वर्षीय अजय मरावी की रक्षाबंधन के दिन गांव के ही तालाब में डूबकर मौत हो गई। सुबह करीब 11:00 बजे अजय तालाब में नहाने के लिए घर से निकला था ।

जिस वक्त वह तालाब नहाने पहुंचा उस वक्त तालाब के आस पास कोई नहीं था। तालाब में नहाने के दौरान शायद उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाता चला गया । आस पास कोई मौजूद ना होने से कोई उसकी मदद भी नहीं कर पाया। इसलिए गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने अजय मरावी के शव को तालाब में तैरता हुआ देखा । जिसके बाद तत्काल उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया । रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर गांव में युवक की मौत से मातम पसर गया है और उत्सव का उत्साह शोक में तब्दील हो चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...