बिलासपुर

एक हेड कांस्टेबल से दूसरे हेड कांस्टेबल के परिवार को जान का खतरा…परिजनों ने मांगी सुरक्षा,

उदय सिंह

बिलासपुर – सीएसपी सिविल लाइन के पूर्व रीडर रह चुके हेड कांस्टेबल से जान के खतरे की आशंका से भयभीत परसदा का जोशी परिवार न्याय की गुहार लेकर प्रेस क्लब पहुंचा। विडंबना यह है कि प्रताड़ित परिवार बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल का है, जिसे कई शिकायतों के बाद भी अपने ही पुलिस विभाग से सहयोग नहीं मिल रहा है। परिवार ने जिला व पुलिस प्रशासन से एक बार फिर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग की है।बिलासपुर प्रेस क्लब में सोमवार को सकरी बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय जोशी के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। परिवार की ओर से दुलाल मुखर्जी ने बताया कि संजय जोशी की पत्नी सरोज का अरुण कमलवंशी से प्रेम संबंध था। आरक्षक अरुण कमलवंशी पूर्व में सिविल लाइन सीएसपी का रीडर था और प्रधान आरक्षक में प्रमोशन होने के बाद वह पुलिस लाइन में अटैच है। अरुण कमलवंशी का कांस्टेबल संजय जोशी की गैर मौजूदगी में लगातार घर में आना-जाना था। इस दौरान एक दिन संजय जोशी ने घर में अरुण और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान अरुण कमलवंशी भाग गया। घटना के बाद संजय की पत्नी सरोज जोशी ने घर छोड़ दिया और अरुण कमलवंशी के साथ रहने लगी। मामला तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में लगाया गया और वह मंजूर भी हो गया। जोशी परिवार के अनुसार इसके बाद से अरुण कमलवंशी उन सभी से रंजिश रखता है और पूरे परिवार के जान का दुश्मन बना हुआ है। जोशी परिवार का आरोप है कि अरुण कमलवंशी नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगातार परिवार की निगरानी कर रहा है। पिछले दो महीने से सफेद कार उनके घर के आगे घूमती रहती है। बगैर नंबर प्लेट के आने का कोई तय समय नहीं होता है। कार कभी 15-20 मिनट तो कभी एक घंटे तक घर के सामने रुकी रहती है, लेकिन कार से कोई उतरता नहीं है।

प्रताड़ित परिवार पर उलटा दर्ज हो गया मामला

पिछले साल 25 दिसंबर को अरुण सफेद कार से उनके घर पहुंचा था। उसने घर के गेट में तोड़-फोड़ कर आगजनी की। जोशी परिवार की ओर से सकरी थाने में शिकायत दी गई। इस शिकायत पर फौरन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक महीने तक लगातार थाने का चक्कर काटने पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद 10 अप्रैल 2024 को जोशी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अरुण कमलवंशी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया।

दूसरी शादी साबित, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

जोशी परिवार के अनुसार अरुण कमलवंशी पहले से शादीशुदा है। उसने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर सरोज जोशी के साथ दूसरी शादी की है। कुटुंब न्यायालय में संजय जोशी की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर कोर्ट ने तलाक मंजूर किया था। सिविल सेवा नियम के तहत मामले में निलंबन से लेकर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है। कोर्ट के फैसले की जानकारी पुलिस विभाग को दिए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जांच लंबित होने पर भी मिल गया प्रमोशन

अरुण कमलवंशी की विभागीय पहुंच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नियम-कायदों को दरकिनार करते हुए उसे आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति मिल गई है। 5 अगस्त 2024 को जारी हुई सूची में आरक्षक क्रमांक-840 अरुण कमलवंशी का नाम शामिल है, जबकि उसके खिलाफ हाईकोर्ट में प्रकरण चल रहा है। हाईकोर्ट में केस फ़ाइल WPS 8915/2023 में विभागीय जांचकर सेवा से बर्खास्तगी के मामले में पिछली तीन पेशी से वह नदारत है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...