छत्तीसगढ़बिलासपुर

शैलेश पांडे के नेतृत्व में चुनाव प्रचार अभियान को दिया जा रहा धार, आप सबकी अपनी पार्टी ने अपना समर्थन दिया अटल को

राजेश सेठ ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, समाज में भय और भ्रम के वातावरण से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र में कांग्रेस का नेतृत्व होने की वकालत की

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

ऐसी खबर आ रही थी कि बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के बीच सब कुछ ठीक नहीं जा रहा लेकिन पिछले दिनों इन खबरों पर विराम लगाते हुए खुद अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर विधानसभा की जिम्मेदारी शैलेश पांडे को दी जिसके बाद शैलेश पांडे बिलासपुर में चुनाव प्रचार अभियान को धार देने में जुट गए हैं इसी सिलसिले में उन्होंने बिलासपुर कांग्रेस पार्षद दल और पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की एक बैठक शहर के एक होटल में ली यहां नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शेख नजिरुद्दीन ,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल रहे साथ ही भारतीय किसान कांग्रेस के नेता भी इस बैठक में पहुंचे थे जिन्होंने बंद कमरे में चुनाव प्रचार अभियान पर रणनीति तय की और अंतिम दिनों में वार्डों में पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

बिलासपुर में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को जो बढ़त मिली थी उस बढ़त को कायम रखने के लिए यहां पुख्ता रणनीति तैयार की गई है। इधर बुधवार को आप सबकी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सेठ ने अपनी पार्टी का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को देने का ऐलान कर दिया। राजेश सेठ ने दावा किया कि आसपा के समर्थन से कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है और भाजपा के लिए चुनौतियां और कठिन हो गई है। राजेश सेठ ने देश में बढ़ती बेरोजगारी, समाज में भय और भ्रम के वातावरण से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र में कांग्रेस का नेतृत्व होने की वकालत की।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...