बिलासपुर

नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार… घर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रतिबंधित नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले दो युवकों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 800 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस को सूचना मिली कि सकरी आवास निवासी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने घर में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री कर रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा आरोपी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने साथी नारियल कोठी निवासी बादशाह उर्फ इरफान खान के साथ मिलकर नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बिक्री करते मिला। पुलिस की जांच में आरोपियों के कब्जे से 800 नग टेबलेट मिले। जिनकी अनुमानित कीमत 80 हजार बताई जा रही है। वही पुलिस ने दवा के साथ बिक्री रकम 1890 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय आदेश से जेल दाखिल कर दिया है।उक्त कार्यवाही में सीएसपी सिविल लाइन, सिविल टीम देवेंद्र दूबे , राजेश नारंग, आशीष एवं राकेश की सक्रिय भागीदारी रही। उक्त संयुक्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने पूरे टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा