सीपत

चूहे के पीछे गए युवक को सांप ने काटा.. मौके पर हुई मौत, सीपत थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम परसापाली सोंठी में बीती रात जहरीले सांप के काटने से एक 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम परसापाली सोंठी निवासी जान सिंह थनवार पिता स्व बिहानु थनवार ने ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र पटेल के साथ आज सुबह 8,30 बजे सीपत थाना पहूंच पुलिस को बताया कि उसके चचेरा भाई शिव सिंह थनवार पिता स्व सहेत्तर थनवार उम्र 22 वर्ष बीती रात करीब 9,30 बजे के आसपास घर मे चूहा निकला था।

जिसे पकड़ने की कोशिश में बिल के पास जा पहुँचा और चूहा पकड़ने की कोशिश करने लगा तभी बिल में पहले से मौजूद किसी जहरीले साँप ने मृतक शिव थनवार के दाहिने हाथ की उंगली को काट लिया जहाँ पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।जिसकी सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंच मृतक का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौप आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...