रायगढ़

बैंक डकैती :- बैंक खुलते ही कर्मचारियों को बंधक बनाकर कैश लेकर फरार हुए आरोपी…मैनेजर घायल, जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात आरोपियों द्वारा हेलमेट पहनकर बैंक में घुस हथियारों की नोक पर बड़ी बैंक डकैती को अंजाम दिया गया है, हालांकि आरोपियों की संख्या के आधार पर इसे लूट या डकैती मानी जायेगी, जिसकी जांच पुलिस कर रही है, वही आरोपियों ने कितने कैश पर हाथ साफ किया है इसकी भी जानकारी अभी बाहर नही आई है, जो बैंक में बचे शेष रकम के मिलान के बाद स्पष्ट हो पायेगी। ग़ौरतलब है कि शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे हड़कंप मच गया जब सुबह 3 लोग हेलमेट पहनकर बैंक अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला कर बैंक से नगदी लूटकर फरार हो गए। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड से अफरा-तफरी मच गई। बैंक में खुलेआम डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है। घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है की करीब 4 लोगों ने इस लूटकांड को अंजाम दिया 3 लोग बैंक अंदर घुसे थे और रुपये लूटने के बाद बाइक से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,