पचपेड़ी

बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बाहर आने-जाने से मना करने की बात से नाराज पोते ने अपनी ही 65 वर्षीय दादी के सिर पर लकड़ी के खुरा से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने फोन कर अपने पिता को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाहर आने-जाने से रोकती थी दादी, इसी बात पर कर दी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका नरबद कोशले पति स्व. तिरिथ राम कोशले ग्राम लोहर्सी में रहती थीं। 2 नवंबर की रात करीब 10:22 बजे उनके भाई भागवत महिलांगे को उनके भांजे सजन कोशले का फोन आया। सजन ने बताया कि उसके बेटे मृत्युजय कोशले उर्फ बब्बू कोशले ने फोन कर अपनी दादी नरबद कोशले की हत्या करने की जानकारी दी है। आरोपी ने फोन पर बताया कि उसकी दादी उसे हमेशा बाहर आने-जाने से मना करती थीं। इसी बात से नाराज होकर उसने लकड़ी के खुरा से दादी के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

खिड़की से देखा तो खाट पर खून से लथपथ पड़ी थीं वृद्धा

हत्या की सूचना मिलने पर मृतिका का भाई भागवत महिलांगे अपने पड़ोसियों सुनील बंजारे और सुखसागर भारद्वाज के साथ भांजे सजन कोशले के घर पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पीछे की खिड़की से झांककर देखा तो नरबद कोशले खाट पर उल्टी पड़ी थीं और उनके पैर दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। अंदर जाने पर नरबद कोशले खाट पर मृत अवस्था में मिलीं। उनके सिर में गंभीर चोट थी और खून बह रहा था।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

परिजनों की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 72/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है। मामूली बात पर अपनी ही दादी की हत्या किए जाने की घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ...