रतनपुर

बस और माजदा में टक्कर, 2 की मौके पर मौत, कई घायल…..सभी को पहुँचाया गया अस्पताल

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर– शनिवार को पेंड्रा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया। शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे रतनपुर पेंड्रा मार्ग पर बस और माजदा के बीच हुए इस जबरदस्त भिड़ंत में माजदा चालक सहित एक अन्य की मौत हो गई। जबकि चालक के साथी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। तो वही यात्री बस में सवार यात्रियों को भी बड़ी संख्या में चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले सड़क मार्ग पर केंदा छतौना के पास बिलासपुर की तरफ से आ रही जयसवाल सर्विस की बस केंदा की ओर से आ रही माजदा में टक्कर हो गई। आमने सामने हुई इस भिड़न्त में माजदा का सामने कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तो वही जयसवाल सर्विस की लाल बस पलट गई। जिससे करीब डेढ़ दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटें आई है।

घटना के तुंरत बाद 112 कि मदद से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया। जहाँ इस हादसे में मानिकपुर केंदा निवासी माजदा चालक रज्जू टेकाम,अमोल सिंह मरकाम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तो वही मानिकपुर केंदा निवासी सूरज सिंह टेकाम की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है की माजदा वाहन स्वामी व चालक रज्जू टेकाम अपने परिवार के साथ किसी काम से अपने गांव मानिकपुर केंदा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच इस सड़क हादसे ने रज्जू टेकाम के भरे पूरे परिवार को अस्त व्यस्त कर दिया।

घायलों को देखने पहुँचे मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी ..

पेंड्रा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही शनिवार शाम बिलासपुर मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद महाजन रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ उन्होंने एक्सीडेंट में सभी घायलों को कुशलता की जांच की। वही उन्होंने कुछ गंभीर मरीजो का खुद भी जांच की।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...