बिलासपुर

निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में….डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शिक्षा विभाग में पदस्थ निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के दायरे में आ गए हैं। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने कलेक्टर बिलासपुर के नाम पत्र लिखकर तिवारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की थी। शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। समिति का आरोप है कि विकास तिवारी पहले भी शिक्षकों के पदोन्नति मामले में अनियमितता के कारण निलंबित हो चुके हैं। इसके अलावा शासन के आदेशों की अवहेलना के मामले में भी वे वर्तमान में निलंबित बताए जा रहे हैं।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि तिवारी ने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच आवश्यक है। शिकायत में उनकी कई अचल संपत्तियों का भी जिक्र किया गया है। आरोप के अनुसार नेहरू नगर रिहायशी क्षेत्र में उनका दो मंजिला मकान है, जिसके साथ छह दुकानें भी बनी हुई हैं। इसके अलावा नेहरू नगर में दो अन्य मकान, मुंगेली नाका के पास एक दुकान, सरगांव में करीब सात एकड़ कृषि भूमि, सकरी में प्लॉट, चौबे कॉलोनी में प्लॉट तथा मोपका चौक के पास एक अन्य प्लॉट होने की बात कही गई है।

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उनके पास किलो के हिसाब से सोना भी है, जिससे कुल संपत्ति करोड़ों में होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा कोविड काल के दौरान 62 अनुकंपा नियुक्तियों में भी अनियमितता का आरोप लगाया गया है, जिनमें से 11 नियुक्तियां फर्जी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया था। हालांकि तिवारी के खिलाफ उस समय विभागीय कार्रवाई नहीं होने की भी बात कही गई है। अब तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। वहीं भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने दोष सिद्ध होने पर विकास तिवारी को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...