बिलासपुर

तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यादव नगर तिफरा में मकान निर्माण कार्य के दौरान चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक मकान में रखे 4 लाख 34 हजार रुपये नगद चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, यादव नगर तिफरा निवासी राम सागर यादव 64 वर्ष पिता स्वर्गीय सिवन यादव, मकान निर्माण कार्य में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके अपने घर में इन दिनों टाइल्स सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहा था। टाइल्स लगाने का काम उन्होंने पवन साहू को दिया था, जो अपने बेटे के साथ काम कर रहा था। प्रार्थी के मुताबिक, 31 अक्टूबर 2026 की रात सूरज साहू और कृष्णा कश्यप उनके घर में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 4 लाख 34 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर राम सागर यादव ने संबंधित युवकों के परिजनों से रकम वापस कराने की बात कही, लेकिन उनके द्वारा चोरी की रकम लेने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूरज साहू और कृष्णा कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घर में निर्माण कार्य के दौरान हुई इस चोरी में आरोपियों की भूमिका और चोरी गई रकम की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...