बिलासपुर

पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार, एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – जरूरत के वक्त लिया पांच लाख रुपये का कर्ज, ब्याज समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये चुकाने के बाद भी पीछा नहीं छूटा। अब बकाया रकम का हवाला देकर पैतृक जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। सूदखोरी और जमीन हड़पने के दबाव का यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला से सामने आया है। पीड़ित कोटवार की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर जेठू साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पांच लाख के कर्ज पर पांच प्रतिशत ब्याज

पुलिस के अनुसार, ग्राम रमतला निवासी कोटवार रामदास चौहान ने विपत्ति के समय प्रॉपर्टी डीलर जेठू साहू से पांच लाख रुपये पांच प्रतिशत ब्याज पर उधार लिए थे। आर्थिक परेशानियों के बीच रामदास ने पिछले कुछ वर्षों में किस्तों के माध्यम से रकम चुकाई। पीड़ित का दावा है कि वह मूलधन और ब्याज मिलाकर करीब साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान कर चुका है। इसके बावजूद आरोपी द्वारा रकम बकाया होने की बात कहकर उसकी पैतृक जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि कर्ज चुकाने के बाद भी जमीन पर कब्जे की कोशिश से पीड़ित परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं।

गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप

रामदास चौहान का आरोप है कि जेठू साहू ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने पर उसे गांव में नहीं रहने देने और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से कोटवार और उसका परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित ने कई बार मिन्नतें कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर दबाव कम नहीं हुआ। आखिरकार परेशान होकर रामदास ने कोनी थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया अपराध

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर जेठू साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 308(2), 296 और 351(2) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम (एलएमपी) की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...