जांजगीर चाँपा

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बैटरी और डीजल की चोरी….2 नाबालिग चढ़े पुलिस के हत्थे

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर– मेन रोड में खड़े ट्रेलर से बैटरी और डीजल की चोरी करने वाले दो आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में नाबालिग लड़को से पुलिस ने 100 लीटर डीजल व एक नग बैटरी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मिलन वैद्यकार ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराया कि वह वाहन क्रमांक डब्ल्यु.बी. 67 सी 1343 धनबाद से रायपुर कोयला लोड कर जा रहा था। तभी 24 मई को वाहन खराब होने के वजह से ग्राम खिसोरा के आत्मानंद स्कुल के पास रुक गया था। जहाँ करीबन रात करीब 1.30 बजे कुछ आवाज आने पर प्रार्थी उतर कर देखा तो दो-तीन व्यक्ति दौडते भाग रहे थे। जब प्रार्थी ने वाहन की तलाशी ली तो पता चला कि उनके ट्रेलर की बैटरी और 100 लीटर डीजल चोरी हो गई है। इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच कर आरोपी की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की घटना के दिन दो नाबालिग युवक घटना स्थल पर देखे गए थे जिन्हे पुलिस ने पकड़ा। पुछताछ में उन्होंने बताया कि वह उक्त ट्रेलर से बैटरी और दो 50-50 लीटर के जरिकेन में डीजल की चोरी की थी। जिन्हे आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर लिया है। वही आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्रआर गजाधर पाटनवार, मुकेष यादव, आर श्याम राठौर, हेमंत साहू, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...