बिलासपुर

प्रदूषण रोकने कार्रवाई:- बिना तारपोलीन ढके कर रहे थे खनिज परिवहन…विशेष टीम ने आधी रात तक कि चेकिंग….8 वाहन जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पर्यावरण प्रदूषण का गंभीर कारण बन रहे 8 ट्रक वाहनों के विंरूद्ध बीती रात कार्रवाई की गई। उन्हें संबंधित थानों में खड़ी कर विस्तृत जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर दो संयुक्त टीमों ने कल रात दो अलग-अलग मार्गो पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। एक टीम मस्तुरी मार्ग पर और दूसरी टीम पेण्ड्री बाईपास से बेलतरा तक निरीक्षण किया। टीम ने आधी रात तक दो मार्गों में 62 ट्रकों की जांच की।

इनमें 8 ट्रक नियम-कायदों का उल्लंघन करते पाये गए। उनके द्वारा तारपोलीन अथवा ग्रीन नेट ढके बिना खुले में परिवहन किया जा रहा था। इन आठ ट्रकों में से तीन ट्रक को रतनपुर थाने में, 2 ट्रक को मस्तुरी थाने में और 3 ट्रक को खनिज विभाग को आगे की जांच एवं कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है। जिन ट्रकों की जब्ती की गई है उनमें CG 15 AC 2419, CG 10 C 6521, CG10 AL 4539, CG 10 AP 5402, CG 10 BJ 4724, CG 10 C 8033, CG 10 R 1525, CG 15 AC 2255 गौरतलब है कि बिलासपुर एवं इसके आस-पास बड़ी संख्या में कोल वाशरी, राखड़ एवं रेत का परिवहन किया जाता है।

नियमानुसार इन्हें ढक कर परिवहन किया जाना है। नहीं ढकने पर इनके डस्ट सड़क और वातावरण में गिरकर प्रदूषण फैलाते हैं। कलेक्टर के निर्देश पर इन दिनों प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध सघन अभियान छेड़ा गया है। इस तरह धरपकड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर ने सभी ट्रक मालिकों एवं परिवहन कर्ताओं को नियमों के अनुरूप कारोबार चलाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...