महासमुंद

पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र सोने की तस्करी…संदिग्ध कार से मिले 2 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के बिस्किट और पत्तियां, कार में बना रखे थे ख़ुफ़िया चेम्बर…

रमेश राजपूत

महासमुंद – छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र से अक्सर अवैध मादक पदार्थों और सामानों की तस्करी की जाती है, जिसमें एक बार फिर महासमुंद पुलिस ने 2 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के बिस्किट और पत्तियों को जब्त किया गया है, जिसे एक कार में पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा जिलें के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत जिलें के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर वाहनों की सघन चेकिंग व तलाशी ली जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से भारी मात्रा में सोने की तस्करी हो रही है। मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी कि ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। वाहन चालक से कहाँ से आने-जाने व वाहन में क्या रखे होने संबंधित पूछताछ करने पर खड़कपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे।

संदिग्ध का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने से उसे वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में एक चेम्बर मिला। संदिग्ध से चेम्बर को खुलवाया गया जिसके अंदर तीन पैकेट मिला, पैकेट को खोलने पर एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला। पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 कीमती 4,00,000 रूपयें कुल कीमती 2,04,11,400 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन मे अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं थाना सिंघोड़ा व सायबर सेल द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी