क्राइम

अंतरराज्यीय गिरोह से 4 क्विंटल गांजा जप्त

डेस्क

मामला थाना गोरेला क्षेत्र का है ,जिसमें गौरेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक एक्स यू वी नई गाड़ी, जिसमें नीली बत्ती लगी है अवैध गांजा भर कर बहुत तेजी से पेंड्रा तरफ से मध्य प्रदेश की ओर जा रही है। गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और प्राप्त निर्देश पर तत्काल ही नाकेबंदी कर दी । पुलिस की नाकाबंदी को देखकर आरोपी ज्योति पुर चौक से भगा। जिससे मध्य प्रदेश पुलिस को जो सीमावर्ती क्षेत्र के थाना हैं पुलिस को अलर्ट कर नाकाबन्दी करने के लिए निर्देश दिया गया। गौरेला पुलिस आरोपी वाहन का पीछा करते हुए मध्य प्रदेश के सीमा तक पीछा करती गई।

जिससे आरोपी जैतहरी के पूर्व ग्राम खैरझिटी के ग्रामीण रास्ते से भागने के फिराक में पकड़ा गया ।आरोपी के पकड़े जाने पर आरोपी ने बताया कि यह 4 क्विटल गांजा उड़ीसा से पिकअप के द्वारा जगदलपुर लाया गया था। जगदलपुर से एक्सयूवी महिंद्रा की नई वाहन में और नीली बत्ती लगाकर रायपुर, बिलासपुर होते हुए इलाहाबाद उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में थे।

गौरेला पुलिस की दूसरी बड़ी अंतर राज्य तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई है । गांजा की तस्करी मार्केट में कीमत करीब 16 लाख की बताई जा रही है । पकड़े गए आरोपी का नाम शेषमणि पटेल पिता फुलवारी पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी व सुंदर मजली थाना मेजा जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश का है। गौरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार