बिलासपुररेलवे

बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 3,12,955 रूपये जुर्माना वसूली

डेस्क

टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम के मद्देनजर लगातार टिकट चेकिंग अभियान मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।बुधवार को वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल के मार्गदर्शन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाइन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, सीटीआई टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पाये गये यात्रियों पर रेलवे नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की गई।अभियान में कुल 723 मामलों से 3,12,955 रूपये जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट के 210 मामलों से 1,59,975 रूपये, अनियमित टिकट के 281 मामलों से 1,31,230 रूपये, बिना बुक किये गये लगेज के 229 मामलों से 21,450 रूपये तथा गंदगी फैलाने के 03 मामलों से 300 रूपये शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...