बिलासपुर

रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार में पसरा मातम!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कानन पेंडारी के पास गुपचुप का ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले दंपती के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। शाम को ठेला लेकर घर लौटते समय तेज रफ्तार बैटरी ऑटो ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना 19 नवंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे सकरी थाना क्षेत्र के पेण्डारी स्थित लाडीकर प्लॉट के पास मेन रोड की है। पेण्डारी निवासी रमेश वस्त्रकार 45 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला वस्त्रकार 40 वर्ष के साथ कानन पेंडारी के पास गुपचुप का ठेला लगाते थे। रोज की तरह गुरुवार शाम ठेला बंद करने के बाद दोनों उसे धकेलते हुए घर लौट रहे थे।

रमेश ठेले के बाईं ओर और उर्मिला दाईं ओर चल रही थी। इसी दौरान सकरी की ओर से आ रहे बैटरी ऑटो क्रमांक CG10CG 9554 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उर्मिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतिका के पति रमेश वस्त्रकार ने पुलिस को सूचना दी। सकरी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 110/2026 के तहत जांच की। शव पंचनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल निरीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दुर्घटना में ऑटो चालक की लापरवाही सामने आने पर ऑटो चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ...