बिलासपुर

रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली जिंदगी! ट्रेलर में फंसी ईको कार घसीटती रही, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। रायपुर से घूमने निकले 5 युवक और 5 युवतियों से भरी ईको कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रेलर में फंस गई और उसके साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में युवती काजल साहू की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे यह हादसा बेलतरा से आगे बेलपारा के पास हुआ। रायपुर के रमाकुंड, समता कॉलोनी मंगल बाजार क्षेत्र से 5 युवक और 5 युवतियां ईको वाहन में सवार होकर घूमने निकले थे। सभी रतनपुर घूमने के बाद चैतुरगढ़ जाने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान बेलपारा के पास ईको वाहन चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रेलर के पीछे जा घुसा।

हादसे के बाद ईको कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को कार के फंसने की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी और वह वाहन को आगे बढ़ाता रहा। ईको कार ट्रेलर के साथ घिसटती हुई तेज रफ्तार में काफी दूर तक चली गई। पीछे से अन्य लोगों द्वारा ट्रेलर चालक को हादसे की जानकारी देने पर उसने वाहन रोका, लेकिन तब तक कार सवारों में चीख-पुकार मच चुकी थी और एक युवती की जान जा चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान वाहन चालकों की थकान और झपकी से होने वाले खतरे को उजागर कर दिया है। कुछ पल की लापरवाही ने घूमने निकले युवाओं की खुशियों को मातम में बदल दिया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द...