बिलासपुर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की ली बैठक….प्रचार, जनसंपर्क सहित दिए महत्वपूर्ण टिप्स

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर जिले के सभी विधानसभाओं के कोर कमेटी एवम चुनाव संचालन समिति की बैठक ली तिफरा स्थित ग्रैंड लोटस भवन में श्री नड्डा ने चुनावी दृष्टि से दायित्व निर्वहन भाजपा के कार्यकर्ताओं से वन टू वन बात करते हुए विधानसभावार चुनाव तैयारी की जानकारी ली उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव साझा करते हुए चुनाव में समय संयोजन को महत्त्व देने की नसीहत दी चुनाव में प्रत्याशी का दौरा कार्यक्रम की रचना किस प्रकार की जानी चाहिए और इस दौरान कार्यकर्ताओं को कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए इस पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

पार्टी के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से बात करते हुए अपने अपने स्तर पर जनसंपर्क हेतु विभिन्न रचनात्मक और परिणाममूलक कार्यक्रमों की योजना तैयार करने की बात कही भारतीय जनता पार्टी की घोषणा पत्र जिसे हम मोदी जी की गारंटी के स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है इसमें किए गए संकल्पों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना होगा घोषणा पत्र में किसानों महिलाओं युवाओं के हित में जिस तरह से प्रावधान किए गए है इस पर जगह जगह चर्चा होना चाहिए बैठक में पूरे समय श्री नड्डा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने और घर घर से संपर्क बनाए करने पर जोर दिया

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैजयंत पंडा चुनाव संभाग प्रभारी रंजन पटेल बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग सिंह देव तखतपुर प्रत्याशी धरम जीत सिंह कोटा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह बेलतरा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला हर्षिता पाण्डे भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत महामंत्री घनश्याम कौशिक मोहित जायसवाल सहित चुनाव संचालन समिति सदस्य उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...