कोरबा

सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी सहित नगदी की चोरी का मामला…2 नाबालिग से चोरी का सामान बरामद

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदा विहार में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। बीते 03 नवंबर को शारदाविहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले तीन दिवस से वे सपरिवार दिल्ली गए थे जब वापस आये तब इनके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने का हार, सोने का अंगूठी, कान का झुमका चांदी का पांच नग सिक्का, चाँदी के पायल एवं नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है,

जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि. अजय सोनवानी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक से चोरी किये सोने चाँदी के गहने एवं नगदी रकम 9500 रु को जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, आरक्षक संजय साहू साइबर सेल कोरबा से सउनि. अजय सोनवानी, प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा, चंद्रशेखर पांडे, आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार