बिजनेसराष्ट्रीय

दिल्ली में संपन्न हुई ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक, आगामी एग्जीबिशन पर हुई चर्चा

डेस्क

शादी ब्याह हो या फिर कोई और समारोह ।इसमें शामियाना और टेंट की प्रमुख भूमिका होती है, लेकिन टेंट व्यवसायी भी कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। इन्हीं समस्याओं का समाधान तलाशने और आगामी प्रदर्शनी पर चर्चा करने रविवार को कोचर हाउस, वसंत कुंज नई दिल्ली में ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक हुई , जिसमें देशभर के टेंट व्यापारी जुटे। यहां उन समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई जिनका देशभर के टेंट व्यापारी सामना करते हैं।

ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग मैं जीएसटी और ई वे बिल पर सेमिनार का आयोजन किया गया ,जहां उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। इस सेमिनार को महासचिव करतार सिंह कोचले और इंदर चंद ने संबोधित किया। जीएसटी मैं समय-समय पर किए गए बदलाव और सरकार द्वारा ई वे बिल लागू किए जाने पर लिखी गई किताबों और उनके ऊपर छपाई, वेब डिजाइनिंग के खर्चों की यहा स्वीकृति मिली। यहां टेंट कारोबारियो ने मांग की करते हुए कहा कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार प्रगति मैदान में होने वाले ट्रेड फेयर में स्टॉलो की संख्या बड़ाई जाए। पिछले बार से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी यहां चर्चा हुई। यहां सदस्यों ने कहा कि जो व्यापारी बाहर से आकर सामान लेते हैं या बुक कराते हैं उनको सही समय पर सामान की डिलीवरी नहीं हो पाती। इसके लिए एग्जीबिशन के दौरान एक कंप्लेंट ऑफिस भी बनाने की मांग की गई, ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

पदाधिकारियों ने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि देशभर के अधिक से अधिक टेंट व्यापारी संस्था के सदस्य बने ताकि उन्हें व्यवसाय करने में आसानी हो। टेट व्यापारियो के लिए आयोजित होने वाली प्रदर्शनी के दौरान देशभर से आने वाले व्यापारियों को रहने , खाने की दिक्कत ना हो इस पर भी यहां विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल, चेयरमैन अनिल कुमार आजाद, महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर ,संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ टेट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, कोषाध्यक्ष प्रिंस सतनानी समेत बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और टेंट व्यवसायी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा,