खेलबिलासपुर

स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान को हराकर सिलीगुड़ी बना चैंपियन

डेस्क

आगामी सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के चयन के मद्देनजर रेलवे स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। देशभर के चुनिंदा रेलवे स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चक्रधरपुर को हराकर सिलीगुड़ी ने फाइनल में प्रवेश किया था, वही ओक मसूरी को परास्त कर मेजबान बिलासपुर इंग्लिश मीडियम की टीम भी फाइनल में पहुंची थी । रविवार दोपहर बाद नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।

इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इस प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में शहर के फुटबॉल प्रेमी भी मौजूद थे। साथ ही बतौर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आर राजगोपाल भी यहां शामिल हुए। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में सिलीगुड़ी की टीम ने मेजबान बिलासपुर इंग्लिश मीडियम स्कूल की टीम को 3-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया । मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। मेजबान बिलासपुर को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। अब इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन आगामी सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...