बिलासपुर

भाजपा युवा मोर्चा का संगठन विस्तार: बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

उदय सिंह

बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में बिलासपुर ग्रामीण इकाई के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने विभूति कश्यप को बिलासपुर ग्रामीण का प्रभारी तथा सिद्धार्थ शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन का मानना है कि नई टीम के गठन से ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं के बीच संगठन की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।नई जिम्मेदारियों के तहत दोनों पदाधिकारी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इसके साथ ही सामाजिक सेवा, युवा संवाद और जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि विभूति कश्यप और सिद्धार्थ शर्मा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देंगे।नई नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

स्थानीय नेताओं ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...