प्रशासनिकबिलासपुर

लायंस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे कलेक्टर

डेस्क


कलेक्टर डॉ संजय अलंग लायंस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण ऐसा अवसर होता है जब आप अपने लोगों साथ अपनों के बीच सराहे जा रहे होते हैं। ये एक ऐसा क्षण होता है जो पाया उसे खोना तो नहीं है परंतु देना जरूरी है । जैसे हम अभी तक समाज सेवा कह रहे थे तो मैं हमेशा से उस मौके का फायदा उठा के इस बात को जरूर कहने की कोशिश करता हूं कि जिन लोगों ने सेवा के क्षेत्र में काम कर लिया है। अब वो कल्याण के क्षेत्र में पदार्पण करें। इसकी इस तरह से समझना आवश्यक होगी जब हम सेवा कर रहे होते हैं। तो हम एक तरह से समाज के साथ जुड़ रहे होते हैं।

विगत 4 वर्षों से निरन्तर लायंस क्लब सेन्ट्रल द्वारा बिलासपुर के 9 लायंस क्लब के सर्वश्रेष्ठ सदस्य को बेस्ट लायंस आॅफ बिलासपुर एवार्ड स्व. भारत भारती गोस्वामी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। इस वर्ष पुनः लायन मनजीत सिंह अरोरा को बेस्ट लायंस आॅफ बिलासपुर एवार्ड से सम्मानित किया गया। लायन मनजीत सिंह अरोरा निर्धन, कुष्ट रोगी, दिव्यांगों की सेवा, कृत्रिम हाथ पैर लगाना, मेडिकल सुविधा प्रदान करना। किडनी , मोतियाबिंद, आंख आदि की तकलीफों का ईलाज, निर्धन महिलाओं की प्रसव, नशा करने वाले लड़कों का अस्पताल में ईलाज, हृदय रोग पीड़ित, ब्लड कैंसर की सेवा, वृक्षारोपण, रक्त दान, ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के कपड़े, छाते, जूते-चप्पल, ट्राईसायकल, बैसाखी, खेल सामग्री, स्कूलों में वाटर कुलर, बेजुबान पशु-पक्षियों एवं जनमानस हेतु प्याऊ घर खोलना, अस्पताल में फ्रीज आदि प्रदान करना आदि गतिविधियों में सदैव अपनी सेवायें प्रदान करते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...